फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वज प्रमाण कर स्वयंसेवकों ने निभाई गुरु दक्षिणा की रस्म

विज्ञापन
आरएसएस के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लेते लोग। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गुरु दक्षिणा पर्व मनाया। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। वक्ताओं ने गुरु की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रमाण कर गुरु दक्षिणा की रस्म निभाई। वक्ताओं ने कहा कि विश्व में गुरु ही सबसे बड़ा है। गुरु ही है, जो हमें शिक्षा, दीक्षा देकर सामाजिक प्राणी बनाता है। देश में अनेक गुरु हुए, जिन्होंने ऐसे शिष्य बनाए, जिनके अच्छे कार्यों से पूरा संसार लाभान्वित हुआ। इस मौके पर विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, विनोद गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, नीरज वैश्य नगर मंडल भाजपा प्रमुख, प्रदीप गर्ग, वरुण माहेश्वरी, कुंवर नितिन पुंढीर, राकेश चंद्रा, संदीप वाल्मीकि, दिव्येश वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, भगवान दास माहौर, सानू वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, गजेंद्र चक, देवकांत कौशिक एडवोकेट, देवेंद्र दीक्षित शूल, तेजवीर सिंह सिसौदिया, केके राघव, केदार बाबू वार्ष्णेय, बृजकिशोर खलीफा, सतेंद्र राघव, नरेंद्र सिंह जादौन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें