इमरान ने अवैध कब्जे को लेकर नगर पालिका कर्मियों, एक सभासद सहित कब्जा करने वाले कई लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आरोप है कि सभी अपराधी किस्म के लोग एक राय होकर 800 वर्ग गज जमीन पर कब्जा किए हुए हैं।
हाथरस शहर के मोहल्ला सिकंदर तकिया निवासी रिक्शा चालक इमरान अवैध कब्जा को मुक्त कराने के लिए आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इमरान एक साल पहले भी पालिका परिसर में कई दिन तक अनशन पर बैठे थे।
विज्ञापन
इमरान ने अवैध कब्जे को लेकर नगर पालिका कर्मियों, एक सभासद सहित कब्जा करने वाले कई लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आरोप है कि सभी अपराधी किस्म के लोग एक राय होकर 800 वर्ग गज जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। इमरान का कहना है कि वे 10 जून से पहले कई अधिकारियों को कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण वह मजबूरन आमरण अनशन पर बैठे हैं।