फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बुढासी के युवक का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिवार में छाया मातम

Mon, 10 Jun 2024 09:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

र्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेल मार्ग के हाथरस रोड रेलवे स्टेशन के निकट पटरियों पर 9 जून की सुबह मिला था। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेलमार्ग के हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर 9 जून की सुबह मिले युवक के शव की 10 जून को शिनाख्त हो गई। यह शव अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ासी निवासी शशी कपूर (35) पुत्र यशपाल सिंह का था। 10 जून की दोपहर को मृतक के परिजन भी यहां पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए।

विज्ञापन


बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेल मार्ग के हाथरस रोड रेलवे स्टेशन के निकट पटरियों पर 9 जून की सुबह मिला था। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शिनाख्त होने के बाद पहुंचे परिजनों ने बताया कि शशी कपूर मेहनत-मजदूरी कर अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। 

7 जून की शाम को वह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर में अपनी ननिहाल में आए थे। 8 जून की सुबह अपनी ननिहाल से निकल गए थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। 10 जून को परिजनों को उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की जानकारी मिली। मृतक के अपने पीछे पत्नी, तीन बेटी और एक बेटे को बिलखते हुआ छोड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें