फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : सरकारी आंकड़ों में जिले में 83 तालाबों पर है अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में गिरते भूगर्भ जल स्तर को रोकने के लिए तमाम तरीके की कवायदें नाकाफी साबित हो रही हैं। हैरानी की बात यह है कि राजस्व विभाग के सरकारी आंकड़ों के अनुसार आज भी जिले की तहसीलों में 83 तालाबों पर अवैध कब्जा बना हुआ है। इस कब्जे को अभी तक हटाया नहीं गया है। यह रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इस रिपोर्ट ने जिले में भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने के लिए की जा रही कोशिशों को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
शासन स्तर से भू माफियाओं व सार्वजनिक स्थलों पर कब्जे को मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के बावजूद जिले में सरकारी तालाबों पर अतिक्रमण की बात सामने आई है। शासन स्तर से डीआरडीए कार्यालय से मनरेगा से जिले में तालाबों पर कार्य किए जाने की स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई थी। शासन ने गिरते भूगर्भ जल स्तर को रोकने के लिए वर्तमान तालाबों की स्थिति, मनरेगा के तहत तालाबों में हुए कामों के रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

डीआरडीए कार्यालय ने राजस्व विभाग से तालाबों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी तो राजस्व विभाग ने जिले में तालाबों की संख्या और वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराई। शासन स्तर से इस रिपोर्ट को तलब किए जाने के बाद यह खुलासा हुआ कि जिले में आज भी 83 तालाबों पर अवैध कब्जा बना हुआ है। अवैध कब्जा होने के कारण गिरते भूगर्भ जल स्तर को रोकने व भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने के लिए आने वाली योजनाएं पूरी तरह से मूल रूप नहीं ले पा रही हैं। भूगर्भ जल स्तर में भी बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

शासन ने रिपोर्ट तलब किए जाने के साथ यह भी स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक तालाबों पर अतिक्रमण को मुक्त किया जाए और उन्हें मूल स्वरूप में लाया जाए, जिससे भूगर्भ जल के गिरते स्तर को रोका जा सके। पीडी मनरेगा ने बताया कि शासन ने मनरेगा से भू गर्भ जल स्तर को बढ़ाने के लिए तालाबों की रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट भेज दी गई है।
तहसील -- राजस्व अभिलेखों में दर्ज तालाब-- अतिक्रमण युक्त तालाब-- अतिक्रमण मुक्त तालाब
हाथरस --- 653 ---- 4 --- 649
सादाबाद--- 838 --- 16---- 822
सिकंदराराऊ--- 574 ----49 --- 574
सासनी --- 277 --- 14 --- 263
योग --- 2342 --- 83 --- 2308
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें