कोरोना के भय से ओढपुरा बिजली कार्यालय पर मास्क लगाकर कार्य करते कर्मचारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के सरकारी कार्यालयों में कर्मी कोरोना वायरस के भय से लोग मास्क लगाकर कार्य कर रहे हैं। बिजली, रोडवेज, डाकघर, मंडी समिति, एआरटीओ, लोनिवि, आदि कार्यालयों में अफसरों ने अधीनस्थों को मास्क लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कर्मियों को उचित दूरी पर बैठक कार्य करने के लिए कहा है। साथ ही कोरोना के लक्षण व बचाव के बारे में अफसर्रों द्वारा काउंसिलिंग की जा रही है।