फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में 145 बंदरों की मौत: आज आएगी खाद्यान्न के नमूनों की रिपोर्ट, वितरण होगा या नहीं, पता चलेगा

Mon, 02 Dec 2024 04:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 145 बंदरों की मौत हो गई थी। एफसीआई कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में सोशल मीडिया पर खाद्यान्न के जहरीले होने की खबर फैलने के बाद शासन की ओर से खाद्यान्न के वितरण व उठान पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 145 बंदरों की मौत के मामले में आज खाद्यान्न के नमूनों की रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही खाद्यान्न वितरण और उठान पर लगी रोक के संबंध में अग्रिम आदेश जारी हो सकेंगे। मंडलीय कार्यालय की जांच कमेटी की निगाहें भी नमूनों की जांच रिपोर्ट पर अटकी हुई हैं। इस रिपोर्ट के बाद ही जांच कमेटी अपनी अग्रिम कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कलवारी रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 145 बंदरों की मौत के बाद दफनाने का मामला सुर्खियों में आया था। मामले में एफसीआई कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इधर, इस मामले में सोशल मीडिया पर खाद्यान्न के जहरीले होने की खबर फैलने के बाद शासन की ओर से खाद्यान्न के वितरण व उठान पर रोक लगा दी गई थी। 

खाद्यान्न का नमूना एकत्रित किया गया था। इस नमूने को जांच के लिए भेजा गया था। अब नमूने की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आज को खाद्यान्न के नमूनों की रिपोर्ट आएगी। खाद्य निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट आ सकती है। नमूनों की जांच होने में समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें