फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन लिखी गाड़ी पहुंची स्कूल: फर्जी अफसर बन खींचने लगे फोटो, बनाने लगे वीडियो, फिर हुआ यह

Thu, 01 Aug 2024 10:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विद्यालय में सुबह 10 बजे दो लोग एक गाड़ी से पहुंचे। उस पर नीली बत्ती व हूटर लगा हुआ था। गाड़ी पर हाथरस का नंबर लिखा था। वह विद्यालयों के अभिलेखों और फोटो खींचने लगे। महिला अध्यापक का पढ़ाते हुए वीडियो भी बनाया। बार-बार पूछने पर टीम ने खुद को बिहार सेवा आयोग जेडी बताया।
विज्ञापन
फर्जी टीम की कार का शिक्षकों द्वारा लिया गया फोटो - फोटो : शिक्षक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के संविलियन विद्यालय मीतई में 1 अगस्त को नीली बत्ती लगी गाड़ी से कुछ लोग पहुंचे और खुद को बिहार सेवा आयोग का अधिकारी बताते हुए निरीक्षण करने लगे। इस दौरान शिक्षकों ने उनके फोटो खींचे तो वह गाड़ी लेकर भाग लिए। 

विज्ञापन


इस संबंध में संविलियन विद्यालय मीतई के प्रधानाध्यापिका मनीषा श्रीवास्तव ने खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सुबह 10 बजे दो लोग एक गाड़ी से पहुंचे। उस पर नीली बत्ती व हूटर लगा हुआ था। गाड़ी पर हाथरस का नंबर लिखा था। वह विद्यालयों के अभिलेखों और फोटो खींचने लगे। महिला अध्यापक का पढ़ाते हुए वीडियो भी बनाया। 

बार-बार पूछने पर टीम ने खुद को बिहार सेवा आयोग जेडी बताया। गाड़ी पर बिहार सर्विस कमीशन भी लिखा हुआ था। इस घटना की सूचना एबीएसए सुल्तान अहमद को दी । एबीएसए सुल्तान अहमद ने बताया कि स्टाफ ने टीम के आने के बारे में जानकारी दी थी। कोई फर्जी लोग थे। जैसे ही स्टाफ ने उनके फोटो लिए तो वह सरक गए। मामले की जानकारी बीएसए को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें