हाथरस के लेबर कॉलोनी पार्क में पूर्व ऊर्जा मंत्री दिवंगत रामवीर उपाध्याय के 68वें जन्मदिवस को जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर हवन, पूजा पाठ, प्रसादी के साथ-साथ असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। उनकी पत्नी सीमा रामवीर उपाध्याय के साथ-साथ कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा केंद्रीय कार्यालय प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि रामवीर उपाध्याय का व्यक्तित्व याद रहेगा। पूर्व मंत्री एवं विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि पूरे देश के किसी भी कोने में जाकर यदि हाथरस का नाम लो तो सामने वाला व्यक्ति तुरंत ही रामवीर उपाध्याय को याद करता है। एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने भी पूर्व मंत्री को यादकर उनके कार्य याद किए। सीमा रामवीर उपाध्याय ने कहा की मेरे जीवन का एक मात्र लक्ष्य अपने पति की प्रेरणा से सभी की सेवा कर उनके बीच में रहना है।
इस मौके पर विभाग प्रचारक, गोविंद, विधायक अंजुला माहौर, सांसद अनूप कुमार वाल्मीकि ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक राजकुमार सहयोगी, विधायक प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी, पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर, यशपाल सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, बनी सिंह बघेल, के.के दीक्षित, गिरीश पचौरी, पूनम पांडे, ब्लॉक प्रमुख खैर दिवाकर गौड़, चेयरमैन खैर संजय शर्मा, चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, चेयरमैन श्वेता चौधरी, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, गौरव आर्य, राजू लाल, गौरी शंकर शर्मा, सुनील गौतम, योगा पंडित, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, आदि मौजूद रहे।
सिकंदराराऊ में पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व.रामवीर उपाध्याय की जयंती मनाई
पुराने तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर स्कूल में पूर्व ऊर्जा, परिवहन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री स्व. रामवीर उपाध्याय की 68वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और जनपद के विकास में उनके योगदान की सराहना की गई। प्रमुख रूप से स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, मनोज उपाध्याय, श्रीकृष्ण दीक्षित, राजीव चतुर्वेदी, शरद शर्मा, केके शर्मा, प्रांजल चतुर्वेदी, शिवम दीक्षित, उत्कर्षवर्ती पाठक, विशाल पचौरी, शिवम, अनंतदेव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।