फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rambhadracharya: 25 जनवरी से शुरू होगी रामभद्राचार्य की रामकथा, निकलेगी 1100 कलश की यात्रा

Wed, 24 Jan 2024 11:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के लाड़पुर में रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा 25 जनवरी से होगी। पहले दिन 1100 कलश की यात्रा निकाली जाएगी। इस महोत्सव में मशहूर रामकथा मर्मज्ञ स्वामी रामभद्राचार्य रामकथा सुनाएंगे।
विज्ञापन
रामभद्राचार्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के निकटवर्ती गांव लाड़पुर में 25 जनवरी से श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 24 जनवरी देर रात तक गांव में इसके लिए तैयारियां की जाती रहीं। रामकथा की शुरुआत 1100 कलशों की यात्रा के साथ होगी। इस महोत्सव में मशहूर रामकथा मर्मज्ञ स्वामी रामभद्राचार्य रामकथा सुनाएंगे।

विज्ञापन

 
गांव लाड़पुर में इस महोत्सव के आयोजन के लिए 16 बीघा भूमि पर पंडाल बनाया गया है। इसमें लगभग चार हजार लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है। भगवा व सफेद रंग के इस पंडाल में वीवीआईपी के आगमन पर अलग से बैठने, वीआईपी व जरूरतमंद लोगों के लिए अलग से कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था की गई है। श्रद्वालुओं के लिए गद्दों पर मोटे कालीन बिछाकर व्यवस्था की गई है। लगभग 150 चौड़ाई व 300 फीट गहराई वाले टेंट में लगभग 60 फीट चौड़ा व 40 फीट गहरा मंच तैयार किया गया है।
 
दोपहर 11 बजे से कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर तीन बजे से स्वामी रामभद्राचार्च के मुख्य से श्रीराम कथा का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य यजमान अजय गुप्ता ने बताया कि श्रीराम कथा में हर रोज देश के बड़े संतों के भी दर्शन होंगे। सहयोगी दीपक रावत ने बताया कि 2 फरवरी तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा में हर रोज दोपहर दो बजे से प्रवचन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें