फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धरने पर बैठे राकिमयू कार्यकर्ता

Tue, 12 Aug 2025 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टप्पल के यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर पंचायत करने के बाद तिरंगा रैली निकाली। वह किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन एसडीएम नहीं पहुंचे तो टप्पल ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्थल पर धरने पर बैठ गए। इसके करीब चार घंटे बाद एसडीएम ने पहुंचकर समस्या सुनी, तब रात पौने नौ बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे पंचायत शुरू हुई। अध्यक्षता कमरू ठेकेदार व संचालन राजेश चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता और छिद्दी नेता ने संयुक्त रूप से किया। पंचायत में टप्पल में ट्रामा सेंटर निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन, कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने, किसानों के टोल फ्री कराने, किसान-मजदूरों के बच्चों को स्नातक तक निःशुल्क शिक्षा, सब्सिडी पर गैस सिलिंडर, वृद्धा पेंशन छह हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने सहित अन्य मांगें वक्ताओं ने उठाई।

एसडीएम को साढ़े 12 बजे तक ज्ञापन लेने के लिए समय दिया गया। नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा ने पहुंचकर ज्ञापन देने के लिए कहा लेकिन संगठन नेता एसडीएम को ही ज्ञापन लेने के लिए आने की बात पर अड़ गए। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री के नेतृत्व में डीजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन


दोपहर बाद तीन बजे टप्पल ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साढ़े तीन बजे एसडीएम पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए संगठन कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। देर शाम करीब पौने आठ बजे एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से बात कर ज्ञापन लिया। करीब एक घंटे तक उनकी किसानों से वार्ता हुई। अपने स्तर की समस्याओं का निराकरण कराने और अन्य समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभागों से कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात करीब पौने नौ बजे धरना समाप्त हुआ। वहीं गांव जिकरपुर के किसानों ने कहा कि 14 अगस्त को जिकरपुर में शहीद दिवस मनाया जाएगा। इस मौके ललित चौधरी, इस्लाम सैफी, दर्याब सिंह, अशोक चौधरी, मुकेश कुमार, रामचंद्र सरदार, रामगोपाल सिंह, चेतराम सिंह, डॉ. ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें