फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आंगन में पड़ा था विवाहिता शव, ससुराल वाले फरार

Tue, 12 Aug 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढांसी गांव में रविवार की शाम एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया कि जब वह लोग पहुंचे तो बेटी का शव आंगन में पड़ा था। ससुराल वाले फरार थे। उन्होंने पति, सास, ससुर व ननद सहित 19 लोगों के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ शहर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला पठान निवासी मोहम्मद फरीद के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी गुलफ्शां का निकाह 21 दिसंबर 2023 को बुढ़ांसी गांव निवासी मुन्नू के साथ किया था। निकाह के बाद ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटर साइकिल और दो लाख रुपये की मांग करते हुए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। कई बार बेटी के ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने।
आरोप लगाया कि तीन माह पहले उनकी बेटी ने हरदुआगंज थाने में भी शिकायत कर ससुराल वालों पर पीटने का आरोप लगाया था, लेकिन बेटी को बहलाकर ससुराल वालों ने मामला रफा-दफा कर दिया था। 10 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे पड़ोसियों ने बेटी की हत्या जानकारी दी। हरदुआगंज थाना पुलिस के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें