सासनी पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। स्रोत : पुलिस
- फोटो : Samvad
गांव बरसै में 23 मार्च को हुई रजित सोलंकी की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। सासनी पुलिस के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक के रुपये मांगने पर रजित के पेट में गोली मार दी थी, जिसकी बाद में आगरा के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
युवक की मौत के बाद उसके भाई वीर सोलंकी ने 25 मार्च को कोतवाली सासनी में हतीसा निवासी रन्नू व गांव के ही मोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीर का आरोप है कि दोनों ने जानबूझ कर उनके भाई की गोली मारकर हत्या की है। शुरुआत में यह बताया जा रहा था कि पिस्टल देखने के दौरान रन्नू के हाथ से गोली चली है, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।
वीर का कहना है कि रन्नू व मोहित उसके भाई की दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर गए थे। जब रजित ने रुपये मांगे तो दोनों ने गाली-गलौज की तथा मोहित ने पिस्टल से गोली मार दी। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि रन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मोहित की तलाश की जा रही है।