संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
लॉकडाउन के साथ रेलवे प्रशासन ट्रेनों का संचालन करने की कोशिश में जुटा हुआ है। वहीं ट्रेनों के संचालन को अधीनस्थों को प्लान बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ट्रेनों का संचालन होता है तो सोशल डिस्टेसिंग का खासा ख्याल रखा जाएगा। आरपीएफ व जीआरपी बैरीकेटिंग आदि करने कवायद मेें जुटी हुई है।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन की घोषणा के साथ पैसिंजर ट्रेनों का संचालन थम गया। हालांकि मथुरा कागसंज ट्रैक व हाथरस जंक्शन ट्रेक से मालगाड़ियों का आवागमन जारी है। इसी बीच 15 अप्रैल से पैसिंजर ट्रेनों के संचालन की सुगबुगाहट के बीच रेलवे प्रशासन ने आरपीएफ व जीआरपी से स्टेशनों पर इंतजाम का प्लान मांगा है। ट्रेनों के संचालन के दौरान स्टेशन परिसर पर आने वाले यात्रियों की जांच के अलावा सोशल डिस्टेसिंग, यात्रियों के प्रवेश व निकास के अलावा वेटिंग रूम आदि में यात्रियों को रुकने व रवाना आदि करने का प्लान मांगा है। प्लान के जानेे के बाद अभी हालांकि अभी तक कोई आदेश आरपीएफ के पास नहीं आया है। इस मामले में आरपीएफ हाथरस जंक्शन प्रभारी हरकेश मीणा का कहना है कि रेलवे प्रशासन ने इंतजाम को लेकर प्लान मांगा है जो दे दिया है। अभी तक दुबारा कोई आदेश नहीं आया है।