मृतक अमितकुमार वर्मा का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मथुरा में हुए हादसे में मृत सिपाही का शव दूसरे दिन पुलिस लाइन पहुंचा। यहां एसपी व एएसपी सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्थिव शरीर को विदाई दी।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली मुरसान में तैनात आरक्षी लाखन सिंह निवासी गांव कबई थाना नदबई जिला भरतपुर और व समय निवासी गांव अजान थाना कुम्हेर भरतपुर मथुरा पीपीई किट लेने गए थे। वहां से लौटते वक्त यमुना पुल पर मैजिक गाड़ी ने इनमें टक्कर मार दी। जिससे आरक्षी लाखन सिंह की मौत हो गई। वहीं समय सिंह घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है। सोमवार को लाखन सिंह का शव पुलिस लाइन पहुंचा। जहां पर एसपी गौरव बंसवाल, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने सिपाही को अंतिम विदाई देते हुए शव को कंधा दिया। यहां पर सीओ सदर राम शब्द यादव सहित अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी।