फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रबड़ी बनाने वाली इकाइयों पर छापा, उपकरण किए सील

Thu, 05 Sep 2024 08:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद में कृष्णा टॉकीज के निकट स्थित रबड़ी बनाने की इकाई को बंद कराने का आदेश जारी किया गया था। इसके अनुपालन में इकाई के बेबी वायलर और डीजी सेट को सील कर दिया गया है। इसके निकट स्थित दूसरी रबड़ी बनाने की इकाई में उत्पादन बंद करने का आदेश जारी किया गया था। यहां भी डीजी सेट को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
रबडी इकाई पर छापा मार कार्रवाई करते सहायक पर्यावरण अभियंता व तहसीलदार - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ के सहायक पर्यावरण अभियंता प्रथम अजय कुमार ने प्रभारी तहसीलदार अंजली सिंह के साथ कस्बे के सिनेमा हॉल के निकट स्थित रबड़ी बनाने वाली दो इकाइयों पर छापा मारा। 

विज्ञापन


सहायक पर्यावरण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बोर्ड मुख्यालय द्वारा सादाबाद में कृष्णा टॉकीज के निकट स्थित रबड़ी बनाने की इकाई को बंद कराने का आदेश जारी किया गया था। इसके अनुपालन में इकाई के बेबी वायलर और डीजी सेट को सील कर दिया गया है। इसके निकट स्थित दूसरी रबड़ी बनाने की इकाई में उत्पादन बंद करने का आदेश जारी किया गया था। 

निरीक्षण में 15 केवीए क्षमता का डीजल संचालित डीजी स्थापित कराया गया। इकाई में भट्ठी और बायलर स्थापित नहीं पाया गया। डीजी सेट को सील कर दिया गया है। इकाई प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है कि बिना पूर्व अनुमति के प्रदूषणकारी स्रोतों का संचालन न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें