फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर गतिविधि पर नजर रखेगी क्यूआरटी

Sun, 16 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
d
विज्ञापन
 उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद पश्चिमी यूपी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। इसके तहत किसी आतंकी हमले से निपटने के लिए जिले में क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। वहीं पीएसी को भी मजबूत करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


एसपी डॉ. अजयपाल के मुताबिक क्यूआरटी आईजी जोन के सीधे निर्देशन में काम कर रही है। जरूरत पर आईजी के निर्देश पर टीम को जोन के किसी भी जिले के लिए तुरंत रवाना किया जा सकता है। टीम दो शिफ्टों में काम कर रही है। दिन और रात की शिफ्ट में पुलिस और पीएसी के 10-10 जवान एक एसआई के साथ पुलिस वैन में जिले में गश्त करते हैं।

जिले में टीम की कमान एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है।

एसपी ने बताया कि विपरीत परिस्थिति में पीएसी को किसी भी वक्त कहीं भी भेजा जा सकता है। पीएसी को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने की कवायद चल रही है।

इसके अलावा पीएसी वाहनों को भी दुरस्त कराया जा रहा है। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में दो से तीन कंपनियां हर वक्त मौजूद रहती हैं। विशेष परिस्थितियों में ही जवानों को बाहर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कंपनी में 60 जवान होते हैं। पीएसी जवानों को सेना से भी प्रशिक्षण दिलाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें