फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: हाथरस सिटी स्टेशन पर विशेष ट्रॉली के जरिये हींग, अचार-मुरब्बा, नमकीन का होगा प्रचार-प्रसार

Fri, 25 Aug 2023 02:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इज्जत नगर रेल मंडल की ओर से हाथरस सिटी स्टेशन पर एक विशेष ट्रॉली भेजी गई है। निर्धारित शुल्क जमाकर उद्यमी इस ट्रॉली के जरिये अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर सकेंगे। रेलवे के पास आवेदन शुरू हो गए हैं।   
विज्ञापन
प्रचार-प्रसार के लिए विशेष ट्रॉली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की हींग, अचार-मुरब्बा, नमकीन जैसे उत्पादों को रेलवे नई पहचान देगा। एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत इन उत्पादों का प्रचार-प्रसार रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। इज्जत नगर रेल मंडल की ओर से हाथरस सिटी स्टेशन पर एक विशेष ट्रॉली भेजी गई है। निर्धारित शुल्क जमाकर उद्यमी इस ट्रॉली के जरिये अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर सकेंगे। रेलवे के पास आवेदन शुरू हो गए हैं।   

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जिले के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत पहल की गई है। इसी क्रम में इज्जत नगर रेल मंडल की ओर से हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन को एक विशेष ट्रॉली उपलब्ध कराई गई है। इस आकर्षक ट्रॉली के जरिये जिले का कोई भी उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री कर सकेगा। 

इसमें मुख्य रूप से हींग, आचार-मुरब्बा, नमकीन और रेडीमेड उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। उद्यमियों को यह ट्रॉली 15-15 दिन के लिए आवंटित की जाएगी। इसके लिए 15 सौ रुपये का शुल्क लिया जाएगा। अभी तक इस योजना में कारोबारी को सिर्फ रेलवे स्टेशन पर जगह उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान था। 

इज्जत नगर रेल मंडल की ओर से विशेष ट्रॉली भेजी गई। एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकेंगे। रेलवे के पास आवेदन आने शुरू हो गए हैं। जल्द ही उद्यमियों को टॉली आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।  - विपिन सारस्वत, मुख्य वाणिज्य अधीक्षक हाथरस 

विज्ञापन

रेलवे की पहल सराहनीय है। उद्यमियों को अपने उत्पाद के प्रचार-प्रसार के लिए इससे बेहतर स्थान नहीं मिल सकता है। आकर्षक ट्रॉली उपलब्ध कराए जाने से उद्यमियों को काफी आसानी होगी। - ऋषभ अग्रवाल, युवा कारोबारी
जनपद के हींग, आचार, मुरब्बा, नमकीन, मसाले जैसे तमाम उद्योगों को इस योजना से और अधिक पहचान मिलेगी। कारोबारियों के लिए यह स्टॉल काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। - दीपक खंडेलवाल, युवा कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें