सहफ के गांव बहादुरपुर देवकरण में बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय।
- फोटो : संवाद
क्षेत्र के गांव बहादुरपुर देवकरण में पिछले 10 दिनों से सार्वजनिक शौचालय बंद पड़े हैं। क्षेत्र निवासी जयपाल सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ डीएम को शिकायत भेजकर सार्वजनिक शौचालय की खुलवाने की मांग की है।
शिकायत में उसने कहा है कि उससे कई बाद शौचालय खोलने के लिए कहा है लेकिन वह ध्यान ही नहीं दे रहा है। लोगों शौच जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसने एडीओ पंचायत पर शिकायत के निस्तारण करने की रिपोर्ट लगाने आरोप भी लगाया है।
इधर ग्राम पंचायत सचिव मुकेश कुमार एवं एडीओ पंचायत उदय प्रताप सिंह का कहना है कि जिस समय शिकायत की मिली थी उस समय शौचालय को खुलवा दिया था। शौचालय केयरटेकर को बंद नहीं करने की चेतावनी दी थी। यदि उसने दोबारा शौचालय बंद कर दिया है तो जांच करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।