फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बसों और ट्रेन में बढ़े यात्री, घंटों करना पड़ा इंतजार

Wed, 08 Mar 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के मद्देनजर मंगलवार को रोडवेज बस व ट्रेनों में भारी भीड़ दिखाई दी। रोडवेज बसो की किल्लत की वजह से यात्री काफी परेशान हुए। उन्हें बस और ट्रेन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। ऐसे में अवैध वाहनों से लोगों को सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने होली प्रोत्साहन योजना क्रियान्वयन किया है। यह योजना 12 मार्च तक चलेगी। इस दौरान बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। मंगलवार को रोडवेज बसों को लोकल रूटों पर चलाया गया। बसों में ज्यादा भीड़ दिखाई दी। बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। भीड़ को देखते हुए तमाम चालकों ने तो बसें ही नहीं रोकी। इससे यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा है।
आने वाले चार पांच दिनों तक रोडवेज बसों में काफी भीड़ रहेगी। दूसरी ओर ट्रेनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ रहीं। हाथरस जंक्शन व सिटी रेलवे स्टेशन पर भीड़ के कारण खड़े होने तक की जगह नहीं बची थी। सिटी स्टेशन पर सुबह वाली ट्रेनों में काफी भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें