फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा परसौली में तनाव भरी खामोशी, फोर्स तैनात

Fri, 27 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty images
विज्ञापन
जमीन के विवाद में अतर सिंह की हत्या के बाद चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में तनाव भरी खामोशी छाई हुई है। गुरुवार दोपहर को पुलिस की मौजूदगी में ही अतर सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया गया। हत्याकांड के बाद से ग्रामीणाें में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


गांव में शांति कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और आला पुलिस अधिकारी भी समय-समय पर गांव का राउंड ले रहे हैं। वहीं थाना पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए उनके घरों पर लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों के विरुद्ध चंदपा और सासनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बुधवार दोपहर को खेड़ा परसौली के अतर सिंह पुत्र महावीर सिंह को गांव बिसाना के पास उस समय गोली मार दी गई थी जब वह अपने बेटे संजू के साथ अहवरनपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। इस हमले में संजू के पेट में भी गोली लगी थी लेकिन वह बच निकला था।
विज्ञापन


आरोपियों के साथी विष्णु और कालिया निवासीगण खेड़ा परसौली ने इस हत्याकांड के चंद मिनटों बाद ही अतर सिंह के दूसरे बेटे नीरज उर्फ भूरा पर सासनी के समामई में हमला बोल दिया था। नीरज भी गोली से जख्मी हो गया था। अतर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही श्रीभगवान और लायक सिंह पुत्रगण रामवीर और गांव पट्टी सामंत के मुकेश पुत्र देवीसरन को नामजद किया है।

चंदपा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, नीरज पर हमले के आरोप में सासनी पुलिस ने विष्णु और कालिया के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद अतर सिंह का शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोग बिलख उठे।

अधिकारियों ने मौके की नजाकत देखते हुए अतिरिक्त पुलिस  बल बुलाया। खुद सीओ सादाबाद मनीषा सिंह मौके पर मौजूद रहीं। पुलिस की मौजूदगी में अतर सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि अब अतर सिंह के दोनों बेटों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चंदपा कोतवाल सत्येंद्र कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें