फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पंचायत सहायकों की आईडी की सक्रिय, ग्रामीणों को 243 सेवाओं का दिलाएंगे लाभ

Sun, 07 May 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

डीपीआरओ ने कहा कि समस्त पंचायत सचिव और सहायक ग्रामीणों को पंचायतघर के माध्यम से 243 सेवाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। सिटीजन चार्टर की पंचायत भवन पर वॉल पेंटिंग करवाएं। लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जन सेवा केंद्र। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों में जन सेवा केंद्रों का संचालन शुरू न करने वाले पंचायत सहायकों के साथ जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने शनिवार को बैठक की। इन पंचायत सहायकों की आईडी को सक्रिय कराया गया और उन्हें जन सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को 243 सेवाओं का लाभ दिए जाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन


सीएमएस के जिला प्रबंधक रवि भारद्वाज, डीपीएम गौरव जैन और अजीत सिंह ने ई डिस्ट्रक्टि पर पंचायत सहायक के यूजर लॉगिन से वॉलेट को लिंक कर आईडी को सक्रिय किया।

डीपीआरओ ने कहा कि समस्त पंचायत सचिव और सहायक ग्रामीणों को पंचायतघर के माध्यम से 243 सेवाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। सिटीजन चार्टर की पंचायत भवन पर वॉल पेंटिंग करवाएं। लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक हाथरस और मुरसान के पंचायत सहायकों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य की जीओ टैगिंग करने के निर्देश दिए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें