फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला अलगर्जी में प्रदर्शन

Tue, 24 Nov 2015 11:32 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। नगला अलगर्जी में गंदगी और जलभराव की समस्या से लोग काफी समय से परेशान हैं। गंदगी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना था कि गंदगी व जलभराव की समस्या से क्षेत्र पिछले काफी समय से जूझ रहा है। जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कूड़ा करकट भी नहीं उठाया जाता। पूरे क्षेत्र का गंदा पानी एक खाली स्थान पर एकत्रित हो रहा है, जिससे भीषण बदबू उठती है।
मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि नगरपालिका व स्वास्थ्य विभाग में कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सुखवेंद्र, नरेश, अजब सिंह, अखिलेश गौतम, गिरीश कुमार, अरुण, प्रेम भारती, भूदेवी, टेगोर सिंह, राजेश, सुनील, रवि सहित काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें