फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: गर्भवती का कमरे में लटका मिला शव, हत्या का आरोप, मृतका के पास बेटी को लेटा देख सभी की आंखें हुईं नम

Thu, 29 Aug 2024 05:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

घर पर सभी लोग काम में लगे हुए थे । मृतका की सवा साल की पुत्री रोती घूम रही थी। इस पर पति ने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था । किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देख कर सभी के होश उड़ गए ।
विज्ञापन
मृतका विजय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ क्षेत्र के गांव वासबित्ता में विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका सात माह की गर्भवती थी।

विज्ञापन


गांव वासबित्ता निवासी 24 वर्षीय विजय पत्नी रविकांत का शव कमरे में 29 अगस्त की सुबह पंखें से लटका मिला । घर पर सभी लोग काम में लगे हुए थे । मृतका की सवा साल की पुत्री रोती घूम रही थी। इस पर पति ने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था । किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया । 
विज्ञापन

अदर का दृश्य देख कर सभी के होश उड़ गए । उन्होंने विजय को फंदे से उतारा और सादाबाद के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए । चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मायके पक्ष के लोग आ गए । पुलिस ने मृतका के सुसर , सास एवं पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम एवं स्वान दस्ते ने पहुंचकर जांच की ।  मृतका के पिता प्रताप सिंह ने सुसरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक किसी ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


सवा साल की पुत्री लेटी रही मां के शव पर 
मृतका की सवा साल की एक बेटी  है। वह सुबह से ही अपनी मां के शव के पास लेटी रही । जब उसे अलग किया गया तो वह रोने लगी। इसके बाद बार-बार छूट कर वह उसकी मां  के ऊपर लेट जाती। यह देख कर सभी की आखें नम हो गईं । 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें