गांव रामगढ़ में 23 अगस्त की शाम को गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मामले में मुरसान पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मारपीट का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
देववीर शर्मा निवासी रामगढ़ मुरसान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम को गांव के ही व्यक्ति का एक रिश्तेदार उसके दरवाजे पर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडे लेकर आए और मारपीट करने लगे। इसमें देववीर पत्नी सहित घायल हो गए थे। मामले में मुरसान पुलिस ने दिलशाद, आमिर, सोहिल, सद्दाम, अजरुद्दीन, शहाबुद्दीन, मुस्ताक व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया था। मारपीट का वीडियो फिर से प्रसारित हो रहा है।