प्रधान व्यापार के सिलसिले में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे मेरठ के लिए रवाना हुए थे। बड़ा बेटा वाराणसी तथा पुत्री व छोटा पुत्र मथुरा में रहकर पढ़ रहे हैं। घर में प्रधान की पत्नी अकेली थी। दोपहर को लगभग 12 बजे प्रधान के परिवार के अन्य लोग जब प्रधान के घर गए तो प्रधान की पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी।
शुक्रवार को हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव नौपुरा में प्रधान की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला था। पुलिस महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
नौपुरा प्रधान रणधीर सिंह आलू का व्यापार करते है। व्यापार के संबंध में अक्सर उनके बाहर आना-जाना रहता है। प्रधान व्यापार के सिलसिले में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे मेरठ के लिए रवाना हुए थे। बड़ा बेटा वाराणसी तथा पुत्री व छोटा पुत्र मथुरा में रहकर पढ़ रहे हैं। घर में प्रधान की पत्नी ममता देवी अकेली थी।
विज्ञापन
दोपहर को लगभग 12 बजे प्रधान के परिवार के अन्य लोग जब प्रधान के घर गए तो प्रधान की पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। यह देख परिजनों की चीख-पुकार निकल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के संबंध में प्रधान और बेटा, बेटी को जानकारी दी गई। परिवार के लोगों ने एकत्रित होकर शव को उतार लिया गया।
महिला के पति तथा बच्चों के गांव आने पर घर में हाहाकार मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला महिला के शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए कहा गया लेकिन परिजनों द्वारा इनकार किए जाने के कारण पुलिस मौके पर जुटी रही। महिला के मायके पक्ष के लोग भी नौपुरा पहुंच गए हैं।