फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 48 घंटे से बिजली गुल, पानी के लिए तरसे ग्रामीण

Fri, 10 Apr 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बिसावर में विद्युत लाइनों को सही करते विद्युत कर्मचारी। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र की न्याय पंचायत कजरौठी के कई गांवों में पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की हो रही है।
विज्ञापन




बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े हैं। ऐसे में लोगों को पीने और घरेलू कामों के लिए पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। गांव में कुछ ही हैंडपंप चालू हैं, जिन पर सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई ग्रामीण दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। मवेशियों के लिए भी पानी का संकट गहराता जा रहा है।





बिजली संकट का असर स्थानीय व्यापार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कजरौठी का जो बाजार सामान्य दिनों में देर रात तक खुला रहता था, वह अब अंधेरा होने के साथ ही बंद हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि रोशनी न होने से ग्राहक नहीं आ रहे, जिससे बिक्री पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन







जनप्रतिनिधि ने किया दौरा

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानियां जानीं और मौके से ही विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए।






दो दिन से बिजली नहीं है, सबमर्सिबल पंप बंद पड़े हैं। हैंडपंपों पर इतनी भीड़ है कि घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। घर के काम करना भी मुश्किल हो गया है।
-सुमित कुमार, स्थानीय निवासी।







बच्चों और घर के लिए पानी जुटाना सबसे बड़ी समस्या बन गई है। सुबह से ही कतार में लगना पड़ता है, तब कहीं जाकर पानी मिल पाता है।
-हरिनाम सिंह, स्थानीय निवासी।






आंधी-बारिश के कारण लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। विभाग की टीमें लगातार मरम्मत के कार्य में लगी हैं और जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-सौरभ शर्मा, अवर अभियंता, रसमई विद्युत उपकेंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें