भीषण गर्मी में रविवार रात कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। रात भर लोग गर्मी से बेहाल रहे। एक फेज बाधित होने से कूपा गली, जवाहर बाजार, मोहल्ला बरौलियान, राम मंदिर गली समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
उपभोक्ता अमरीश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल और मनीष भारद्वाज ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे बिजली चली गई, जो सोमवार सुबह लगभग छह बजे बहाल हो सकी। रात भर बिजली न आने से इन्वर्टर सहित अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी जवाब दे गईं। पूरी रात गर्मी में परेशान होना पड़ा। जेई अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया और फेज की समस्या को दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई।