फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में मजदूर पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों के अधिकार, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि श्रमिक वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान नीतियों के कारण मजदूरों के सामने अनेक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने के लिए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है।


वक्ताओं ने श्रमिक कल्याण, रोजगार के अवसर और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। जिला अध्यक्ष नीतेश कुमार यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य गांव-गांव तक समाजवादी विचारधारा को पहुंचाना और श्रमिक वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिला अध्यक्ष नीतेश कुमार यादव ने की। संचालन जिला महासचिव ललित चौधरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. हरेंद्र चौधरी, ललित चौधरी, भूमिपाल, सतेंद्र यादव, भूरी सिंह ठाकुर, तुलसीदास, हासिम अली, धर्मेंद्र कंडेरे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें