Hathras News: हाथरस में 10 मई 2024 के कार्यक्रम
Thu, 09 May 2024 09:17 PM IST
सार
हाथरस शहर में 10 मई को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस विकास भवन
- फोटो : संवाद
- सुबह 7 बजे - रामलीला मैदान स्थित भकाभेड़ा महादेव मंदिर पर परशुराम जयंती को लेकर महायज्ञ व अभिषेक का आयोजन होगा।
- सुबह 9 बजे - चेतन धर्मशाला में अक्षय तृतीया के उपलक्ष में रामायण पाठ का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे - कस्बा मुरसान के हनुमान गढ़ी मंदिर पर भगवान परशुराम की प्रतिमा का जलाभिषेक किया जाएगा।
- सुबह 11 बजे - पोरा में हनुमान मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा।
- दोपहर 12 बजे - सासनी के ग्रीन पैराडाइज गार्डन में कुशवाहा क्षत्रिय समाज का छठवां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा।
- दोपहर 12 बजे - मुरसान के गांव पदू के प्राचीन शिव मंदिर बाबा मुंशी नाथ आश्रम पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा।
- दोपहर 1 बजे - पुरदिलनगर के भैंकुरी में भागवत कथा का आयोजन होगा।
- दोपहर 1 बजे - सासनी के गांव लुटसान में भागवत कथा का आयोजन होगा।
- शाम 4:30 बजे - कस्बा मुरसान में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी।