फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुलिस ने हत्या मामले में एक शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार, एक अवैध तमंचा समेत कारतूस किए बरामद

Tue, 31 May 2022 09:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस

सार

आठ मई की रात सासनी के गांव लढौता मे कहासुनी के बाद भूपेंद्र प्रताप सिंह निवासी को कुछ व्यक्तियों ने गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने मामले के एक आरोपी कृष्ण कुमार निवासी गांव लढौता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की थाना सासनी पुलिस ने इलाके के गांव लढौता में एक युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने में लग गई है। 

विज्ञापन


थाना सासनी पुलिस को आठ मई की रात सूचना मिली कि इलाके के गांव लढौता मे कहासुनी के बाद भूपेंद्र प्रताप सिंह निवासी को कुछ व्यक्तियों ने गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। भूपेंद्र के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस विकास कुमार द्वारा सीओ सिटी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। मंगलवार को टीम ने मामले के एक आरोपी कृष्ण कुमार निवासी गांव लढौता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 12 बोर का एक अवैध असलहा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें