फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवियों का सम्मान

Thu, 26 Nov 2015 11:56 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। ब्रजभाषा शिरोमणि ब्रज कवि पंडित सुरेश चतुर्वेदी की 19वीं पुण्यतिथि पर साहित्य संगम और श्यामधारा के तत्वावधान में गुरुवार को रामनगर कॉलोनी स्थित बीएम पब्लिक स्कूल में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता आचार्य नोवा गुरू अशोक वशिष्ठ ने की। संयोजक की भूमिका डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि यदि नगर पालिका परिषद भवन हेतु भूमि आवंटित करती है तो भवन के लिए वह धनराशि उपलब्ध कराएंगे।
समाज सेवी सुरेन्द्र बाठिया ने घंटाघर में निर्मित हॉल का नाम सुरेश चतुर्वेदी स्मृति भवन कराए जाने की मांग की और घंटाघर का नाम सुरेश चतुर्वेदी टावर रखने का सुझाव दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार विनय ओसवाल, एसके शर्मा मौजूद रहे।  कार्यक्रम में कवि रामजीलाल शिक्षक ने कहा कि बृजभाषा के मुकुटमणि, बृजकवि पंडित सुरेश, बृजभाषा उन्नति करे, याद रहे हमेश।
विज्ञापन

आशुकवि अनिल बौहरे ने कहा कि ब्रज भाषा के उन्नयन कूं घूमों पूरो देश, स्मरणीय कवि कौ नाम चतुर्वेदी सुरेश। कवि मंगल पांडे ने कहा कि बृजभाषा के सपूत को नमन करता हूं, बृजधाम के पूत को प्रणाम करता हूं। कवि नरेन्द्र निर्मल ने कहा कि ब्रज की जग में छवि बढ़ाई,ब्रज भाषा के गायक ने। इसके अलावा मनु दीक्षित ने श्याम के रंग में रंगे बृज भाशा के रहे नरेश, कुमार बरौलनी ने में चलूं इशारों पर तेरे, लालता प्रसाद सारस्वत ने बृज भाषा के उत्थान में किया अनोखा काम, अब्दुल सलाम गौरी ने इश्क की वारदात कुछ भी न थी, नाना हाथरसी ने चतुर्वेदी के नाम तो भयो विश्वविख्यात, श्यामबाबू चिंतन ने चतुर्वेदी बृजभाषा उत्थान कूं ऐसे काम कर गए, वासुदेव उपाध्याय ने लिखते लिखते गीत अनगिन लिख गए, बाबा देवी सिंह निडर ने एक सुरेश ने जल बरसायो, प्रभूदयाल दीक्षित ने बृज भाषा के श्रेष्ठ कवि थे चतुर्वेदी सुरेश, गिर्राज किशोर ने ब्रज अनुराग राग रंग बरसा, रामभजनलाल ने ए दोस्तों सुनो मेरो भारत महान काव्य लहरियां प्रस्तुत कीं।
संचालन डॉ. गुरुदत्त भारतीय व आशुकवि अनिल बौहरे ने किया। इस मौके पर जयशंकर पाराशर, सुनहरीलाल गौतम, लालता प्रसाद सारस्वत, सुनील दीक्षित, विद्या सागर विकल, गौरीशंकर गौड, प्रेमपाल सिंह, विनोद वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, मुरारीलाल शर्मा, रवि शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, डॉ. मुकेशचंद्रा, गोविंद त्रिपाठी, अजय गौड, सीताराम सारस्वत, प्रतिमा पांडे, चेतन्या पांडे, भवतोष मिश्र, रतन गुप्ता, शशिरंजन दुबे, शशीरंजन दुबे, आनंद चतुर्वेदी एडवोकेट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें