फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 04 Jan 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका वर्ग व समन्वय सीनियर पुरुष-महिला वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शनिवार को खेल स्टेडियम में ट्रायल हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


जिला स्तरीय ट्रायल में उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में अंसार हुसैन व सुजी यादव ने अहम भूमिका निभाई। इस ट्रॉयल में चयनित समन्वय जूनियर व सीनियर खिलाड़ी पांच जनवरी को सुबह 11 बजे से अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स समन्वय जूनियर बालक वर्ग में प्रवेश गावर, प्रेम, लंकी, गंगन, राम उपाध्याय, विशाल, रोहित कुमार, शिवम कुमार, जयंत सिंह व कुनाल का चयन किया गया। वहीं

एथलेटिक्स समन्वय जूनियर बालिका वर्ग में मानसी, मनी, कुमारी व आकाश का चयन किया गया। एथलेटिक्स समन्वय सीनियर पुरुष वर्ग में आयुष वर्मा, आरिफ, लोकेश कुमार, विपिन, अभय, प्रेमवीर, हरिश चौधरी, अंशुमन, अभिषेक चाहर, सनी बधौतिया का चयन हुआ। एथलेटिक्स समन्वय सीनियर महिला वर्ग में रूबी कुमारी, शमीम का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें