फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवती से गैंगरेप, क्लीपिंग बनाई

Thu, 21 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला बयूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। थाना हसायन क्षेत्र में इन-दिनों एक वीडियो क्लीपिंग काफी चर्चा में है। एक गांव के युवकों ने तमंचे की नोक पर उसी गांव की युवती के साथ गैंगरेप किया और वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। यह क्लीपिंग तेजी से एक हाथ से दूसरे हाथ तक पहुंच रही है। पुलिस अभी तक इस मामले में अंजान बनी हुई है। 
विज्ञापन

बनाई गई क्लीपिंग में साफ तौर पर तमंचे के बल पर कई युवक युवती को धमकाते दिख रहे हैं। युवती ने इसका विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन युवकों की दबंगई के आगे उसकी एक नहीं चली। कई युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह यह क्लीपिंग इन युवकों में से किसी एक से लीक हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवती ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह अपने साथी युवकों को साथ ले आया और युवती के भरोसे का कत्ल कर सभी दुष्कर्म पर आमादा हो गए। इस युवती की शादी जल्द होने वाली है। इसी वजह से अपने साथ हुए जघन्य अपराध के सच को उसने दबाना ही सही समझा। हसायन थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव का कहना है कि पीड़िता ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। अगर इस संबंध में शिकायत की जाएगी तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्लीपिंग को वायरल करने वाले लोगों के विरुद्ध भी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें