फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पाइप लाइन फटी, पानी के लिए तरस रहे 1050 परिवार

Thu, 20 Nov 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
खंदौली रोड पर भरा पानी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मई में एक माह पूर्व ओवरहेड टैंक से जुड़ी मुख्य पाइप लाइन फट जाने के कारण पूरे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। टंकी का पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है, जिससे गांव में लगभग 1050 घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। शिकायतों के बाद भी जल निगम के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्रामीणों को खारे पानी की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए करीब दो साल पहले जल जीवन मिशन के तहत गांव मई में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। इस टैंक से पेयजल पाइप लाइन के जरिये 1050 घरों को जोड़ा गया था, जिससे निरंतर पानी की आपूर्ति घरों तक हो रही थी, लेकिन करीब एक माह पहले मई-खंदौली मार्ग पर राजेंद्र की दुकान के सामने इस ओवरहेड टैंक की पाइप लाइन फट गई, जिससे पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है।
मौके पर जलभराव की स्थिति भी बन गई है। आए-दिन राहगीर व वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। इधर, नलों में पानी न आने से ग्रामीण परेशान हैं। घरों में पीने और खाना बनाने तक के लिए पानी नहीं बचा है। लोगों को दूर-दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लाइन के फटने की शिकायत कई बार विभाग से की गई, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन


-ओवरहेड टैंक की पाइप लाइन करीब एक माह पूर्व फट चुकी है, जिससे ग्रामीणों को समय से पानी नहीं मिल पा रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने डीएम से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
-रनवीर सिंह, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत मई।
विभाग की लापरवाही की वजह से पूरा गांव पेयजल के लिए तरस रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन एक माह बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। करीब 1050 घरों में पानी की समस्या बनी हुई है।
-प्रेमवीर सिंह, मई


शासन पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन यहां प्रशासन के अधिकारी ही रोजाना करीब एक माह से बर्बाद हो रहे शुद्ध पेयजल पर ध्यान नहीं दे रहे। पीने का पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

-राजेंद्र प्रसाद शर्मा, मई


समस्या संज्ञान में आई है। जल निगम के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-मनीष चौधरी, एसडीएम सादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें