फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नकली पिस्टल से फायरिंग करना पड़ा भारी, युवक किया गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 10:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस गेट पुलिस को समाचार पत्र व सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें एक युवक अवैध पिस्टल के साथ फायर करता हुआ दिख रहा था ।
विज्ञापन
आरोपी से बरामद नकली पिस्टल - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस गेट पुलिस ने नकली पिस्टल से हवाई फायरिंग कर रौब दिखाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाथरस गेट पुलिस को समाचार पत्र व सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें एक युवक अवैध पिस्टल के साथ फायर करता हुआ दिख रहा था । वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने वीडियों की जांच कर कार्यवाही  के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को निर्देशित किया। वीडियों में दिख रहे युवक की पहचा न करन दिवाकर पुत्र प्रभुदयाल निवासी मौहल्ला रमनपुर थाना हाथरस गेट के रुप मे हुई । 
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पिस्टल के बारे में जानकारी की, तो पता चला कि वह नकली पिस्टल हवा बाजी के लिये रखता है। उसने इसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करते हुये वीडियो बनाई थी। पुलिस ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक से दो नकली पिस्टल बरामद हुई हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें