फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के लक्षण वाले लोगों की आज से होगी खोज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार से पांच दिवसीय अभियान चला रहा है। जिसमें लोगों को कोरोना के प्रति सजग करते हुए संभावित रोगियों को चिह्नित किया जाएगा। लक्षण युक्त व्यक्तियों की जांच एवं आवश्यकता अनुसार औषधि वितरण किया जाएगा। यह अभियान नौ मई तक चलेगा।
अभियान में जनपद के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण किया जाएगा। इसके लिए दलों का गठन करके माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। प्रत्येक टीम में एक आशा क्षेत्र को 5 दिनों में पूरा करेगी। प्रत्येक टीम को मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर व प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक टीम द्वारा किए गए कार्य की निगरानी करेंगे और टीम को माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करके मास्क एवं ग्लब्स पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। टीमें लक्षण युक्त व्यक्तियों को सूचीबद्ध कर उनकी सूचना ब्लाक और जिला मुख्यालय को देंगी। टीमें घर घर जाकर कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभिन्न गतिविधियां अपने-अपने क्षेत्र में संपादित करेंगी।
ये कार्य करेगी टीम
- कोविड-19 रोग से बचाव के उपाय, रोग के पुराने एवं नए लक्षण के विषय में जन सामान्य को जानकारी देंगे।
- निकटवर्ती जांच एवं उपचार केंद्र के विषय में जन सामान्य को जानकारी देंगे।
- लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान कर सूचीबद्ध करते हुए जांच के लिए निकटतम जांच केंद्र पर भेजेंगे।
- ऐसे लक्षण युक्त व्यक्ति जिन्हें बुखार खांसी इत्यादि के साथ सांस फूलने जैसे लक्षण प्रकट हो रहे हैं परंतु जिन की अभी तक जांच नहीं हुई है और वह निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर जाने में सक्षम भी नहीं है यथा अकेले रहने वाले वृद्ध व्यक्ति को औषधि उपलब्ध कराएंगे।
- यदि किसी घर में कोविड-19 धनात्मक व्यक्ति है तो उसे होम आइसोलेशन एवं संगरोध के विषय में जानकारी देनी होगी।
- टीम द्वारा सभी व्यक्तियों को राज्य एवं जनपद स्तर के हेल्पलाइन के बारे में अवगत कराया जाएगा।
- सभी परिवारों को कोविड-19 एप्रोप्रिएट बिहैवियर के बारे में पूरी तरह से जानकारी दी जाएगी।
- टीम अपनी गतिविधि की दैनिक रिपोर्ट तथा सूचीबद्ध किए गए लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची शाम 4:00 बजे तक अपने पर्यवेक्षक को उपलब्ध कराएंगे।
- लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूचना ग्राम विकास अधिकारी तथा निगरानी समिति के साथ भी साझा की जाए ताकि इनके द्वारा भी लक्षण युक्त व्यक्तियों को जांच हेतु निकटतम जांच केंद्रों पर जाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
- लोग सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क लगाए, हाथों को बार बार साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं। सैनिटाइजेशन करते रहे। कोरोना संबंधित किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर अपने आप को अलग कर ले और कल से शुरू होने वाले सर्वे में स्वास्थ्य कर्मियों से अपने स्वास्थ्य के संबंध में किसी भी सूचना को छुपाए नहीं ताकि लोगों को हर संभव सुविधा व जानकारी मिल पाए। - सुचिका सहाय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी
- ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड लक्षण वाले लोगों की खोज का अभियान चलाया जाएगा। सभी लोग कोविड-19 से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करें। - डॉ. ब्रजेश राठौर, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी
विज्ञापन

- अभियान को लेकर तैयारी हो चूकी है। प्रशिक्षण कार्य भी किया जा चूका है। ग्रामीण क्षेत्र में नौ मई तक यह अभियान चलाया जाएगा। - डॉ. संतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें