फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरीतियों को त्यागकर समाज व देश के उत्थान के लिए कार्य करें समाज के लोग

विज्ञापन
जाट देशवाल खाप समिति की गोष्ठी में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कजरौठी स्थित श्री धीरी सिंह विद्युत देवी उच्चतम माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में रविवार को जाट देशवाल खाप सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने व्याप्त कुरीतियों व शिक्षा के क्षेत्र में समाज में जागरूकता लाने पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष धीरी सिंह देशवाल ने कहा कि देशवाल खाप के सभी लोगों को दृढ़ निश्चय करना है कि वह बेटियों को बचाएंगे और उन्हें पढ़ाएंगे। खेलों के प्रति भी उत्साहवर्धन करेंगे।
उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य है कि सुकन्या योजना के तहत समाज में जागृति पैदा करना व पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए खाली भूमि पर अधिक से अधिक पौधा लगाना। वर्षों से चली आ रही मृत्युभोज, दहेज जैसी कुरीतियों को रोकना है। महिला एवं बच्चों के विकास, स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

समाज के बच्चों को स्वावलंबी बनाना आवश्यक है। समिति के उपाध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह ने सर्वसमाज से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में संस्था से जुड़ें और समाजोत्थान के कार्यों में भाग लेकर समाज, क्षेत्र एवं देश के लिए कार्य करें।
विज्ञापन

गोष्ठी में सुखवीर सिंह सचिव, रनवीर सिंह कोषाध्यक्ष, ई. शशिपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, मास्टर फौरन सिंह, पूर्व प्रधान पप्पू सिंह, पप्पू सिंह उर्फ सुरेशचंद्र फौजी, अर्जुन सिंह, प्रवीन, मनोज प्रबंधक, चेतन देशवाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें