फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर भगवान परशुराम को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

एक युवक द्वारा भगवान परशुराम को लेकर फेसबुक पर आप त्तिजनक टिप्पणी व गाली आदि को कई संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने इसे लेकर अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और टिप्पणी करने वाले को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा (राजू कौशिक) ने कहा है कि सासनी के गांव बसगोई के मनीष कुमार ने फेसबुक पर विप्र शिरोमणि भगवान विष्णु के अवतार श्री परशुराम जी पर आप त्तिजनक टिप्पणी की है और गालियां दी हैं। इससे ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सभी को बेहद बुरा लगा है। हम अपने इष्टदेव का अपमान नहीं सहन कर सकते। इसलिए इस व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र कौशिक, संजीव पंडित, प्रशांत शर्मा, विकास कौशिक, गगन पंडित, अतुल शर्मा, भूपेंद्र उपाध्याय, संदीप शर्मा, अरुण शर्मा, राकेश दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें