फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन बीते: जर्जर सड़कों पर जख्मी होते लोग, सांसद नहीं कर रहे निधि का उपयोग, आज तक नहीं दिया एक भी प्रस्ताव

Thu, 19 Sep 2024 04:34 PM IST
चमन शर्मा प्रशांत भारती, अमर उजाला, हाथरस

सार

4 जून को अनूप प्रधान सांसद चुने गए थे। उन्होंने 247318 वोटों से जीत दर्ज की थी। चुनाव के दौरान लोगों ने उन्हें तमाम समस्याओं से अवगत कराया गया था। उन्होंने भी जीतने के बाद वायदे पूरे करने की बात कही थी। उनके जीतने के बाद लोगों को भी आस लगी कि उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
जलेसर रोड नगला कठा का जर्जर सम्पर्क मार्ग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सांसद का कार्यकाल 100 दिन का हो गया है। जनता उम्मीदें लगाए बैठी थी कि उसे जर्जर सड़कों से निजात मिलेगी। कीचड़ वाले रास्ते साफ सुधरे होंगे। लेकिन यहां तो सांसद निधि खर्च ही नहीं हो पाई है। 4.90 करोड़ रुपये यूं ही धरे रह गए। अभी तक एक सड़क का भी प्रस्ताव नहीं गया है।

विज्ञापन


अगर हाथरस जिले की बात करें तो 65 सड़कें इस समय जर्जर हाल में हैं। यह संख्या तो उन मार्गों की है जो लोकनिर्माण विभाग और नगर निकायों द्वारा सूचीबद्ध की गईं हैं। इस समय सबसे ज्यादा इन्हीं जर्जर सड़कों से लोग परेशान हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि खामोश हैं। लोगों को अच्छी सड़कें तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। 
विज्ञापन


4 जून को अनूप प्रधान सांसद चुने गए थे। उन्होंने 247318 वोटों से जीत दर्ज की थी। चुनाव के दौरान लोगों ने उन्हें तमाम समस्याओं से अवगत कराया गया था। उन्होंने भी जीतने के बाद वायदे पूरे करने की बात कही थी। उनके जीतने के बाद लोगों को भी आस लगी कि उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। अभी तक के सौ दिन के कार्यकाल में उन्होंने एक भी प्रस्ताव नहीं दिया है।

विज्ञापन

पब्लिक की मांग...सड़कों का कराओ निर्माण

  • जिले के 65 संपर्क मार्गों की हालत खराब है और निर्माण का इंतजार
  • दरकारमोहनगंज पर गोल चक्कर के निर्माण की मांग
  • नगला भुस और रुहेरी बाईपास पर यात्री टिनशेड निर्माण की मांग

जलेसर मार्ग से गांव नगला कठा के लिए जाने वाला रास्ता बहुत ही खराब है। बारिश के दिनों में तो पूरी सड़क पर कीचड़ व गड्ढों में पानी भर जाता है। कोई भी विभाग इस सड़क के निर्माण को तैयार नहीं है।-प्रमोद, नगला कठा।
नगला भुस व चंदपा क्षेत्र में बस रुकने के दौरान बैठने को लेकर बस स्टॉपेज नहीं है। यहां टिन शेड व यात्रियों के बैठने की सुविधा होनी चाहिए। सांसद निधि से यह कार्य आसानी से हो सकता है।-कपिल, झींगुरा
प्रस्तावों को ऑनलाइन फीड किया जाता है। कुछ प्रस्तावों का जिक्र किया था, अभी पोर्टल पर फीड करने की प्रकिया चल रही होगी। प्राक्कलन तैयार कराकर फाइनल होता है। फिलहाल प्रस्ताव कोई सामने नहीं आया है।-साहित्य प्रकाश मिश्र, सीडीओ
निधि से छोटे-छोटे कार्य कराना संभव नहीं होता है। पुल के कार्य के लिए सिंचाई विभाग और बड़ी सड़क निर्माण के लिए लोनिवि को पत्राचार किया जाता है। निधि से विकास कराने को लेकर पोर्टल पर प्रस्ताव फीड कराए हैं,इसमें समय लग जाता है। क्षेत्र में विकास के लिए लगातार प्रयासरत हूं।-अनूप प्रधान, सांसद, हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें