जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी करूआ उर्फ भेली निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन हाल निवासी नगला खेड़ा बंजारा थाना नारखी जिला फिरोजाबाद घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कांबिंग में उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कलुआ उर्फ भेली उर्फ शरीफ पुत्र रमन निवासी मेवली थाना जंक्शन, बांके पुत्र श्यामवीर निवासी मेवली थाना जंक्शन जनपद हाथरस हाल निवासी नगला खेड़ा बंजारा थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद व बादशाद पुत्र नविया निवासी मेवली थाना जंक्शन वर्तमान हाल निवासी खेड़ा बंजारा थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद बताए हैं।