- जिले के 65 संपर्क मार्गों की हालत खराब है और निर्माण का इंतजार
- दरकारमोहनगंज पर गोल चक्कर के निर्माण की मांग
- नगला भुस और रुहेरी बाईपास पर यात्री टिनशेड निर्माण की मांग
जलेसर मार्ग से गांव नगला कठा के लिए जाने वाला रास्ता बहुत ही खराब है। बारिश के दिनों में तो पूरी सड़क पर कीचड़ व गड्ढों में पानी भर जाता है। कोई भी विभाग इस सड़क के निर्माण को तैयार नहीं है।-प्रमोद, नगला कठा।
नगला भुस व चंदपा क्षेत्र में बस रुकने के दौरान बैठने को लेकर बस स्टॉपेज नहीं है। यहां टिन शेड व यात्रियों के बैठने की सुविधा होनी चाहिए। सांसद निधि से यह कार्य आसानी से हो सकता है।-कपिल, झींगुरा
प्रस्तावों को ऑनलाइन फीड किया जाता है। कुछ प्रस्तावों का जिक्र किया था, अभी पोर्टल पर फीड करने की प्रकिया चल रही होगी। प्राक्कलन तैयार कराकर फाइनल होता है। फिलहाल प्रस्ताव कोई सामने नहीं आया है।-साहित्य प्रकाश मिश्र, सीडीओ
निधि से छोटे-छोटे कार्य कराना संभव नहीं होता है। पुल के कार्य के लिए सिंचाई विभाग और बड़ी सड़क निर्माण के लिए लोनिवि को पत्राचार किया जाता है। निधि से विकास कराने को लेकर पोर्टल पर प्रस्ताव फीड कराए हैं,इसमें समय लग जाता है। क्षेत्र में विकास के लिए लगातार प्रयासरत हूं।-अनूप प्रधान, सांसद, हाथरस