फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में आवारा पशु हांकने पर दो पक्षों में पथराव, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव संगीला में आवारा पशुओं को खेत में हांकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन को हिरासत में लिया। उनका शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन

गांवों में आवारा पशुओं का आतंक है। किसान इन पशुओं से अपनी फसल को बचाने के लिए रातभर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। वहीं उनके खेत की ओर अगर कोई आवारा पशु आता है तो उसे आगे की ओर हांक देते हैं। इसी बात के चलने संगीला गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद उनके बीच मारपीट हो गई। यहां पर दोनों ओर से पथराव होने की जानकारी भी मिली। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और कई लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। जहां से आधा दर्जन का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि गांव संगीला में आवारा पशु खेत में हांकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिस पर दोनों ओर के आधा दर्जन लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें