फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने साइकिल सवार रौंदे, 11वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में इलाजरत घायल युवक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड कुंवरपुर के निकट रोडवेज बस ने साइकिल सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान ललित (15) की मौत हो गई। जबकि घायल उमेश को अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया।
चंदपा क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी निवासी ललित पुत्र रमेशचंद्र डीआरबी इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। सोमवार की सुबह वह अपने चचेरे भाई उमेश पुत्र किशन सिंह के साथ साइकिल से गारवगढ़ी किसी काम से जा रहा था। इसी बीच बाईपास रोड कुंवरपुर गांव के निकट अलीगढ़ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। लोगों ने दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचा। सूचना पर परिवार व गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इलाज के दौरान ललित की जिला अस्पताल में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

एसएचओ वीपी गिरी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

लोगों ने की ब्रेकर लगवाने की मांग
इधर, ललित की मौत के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। लोग इसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन को कोसते नजर आए। लोगों का कहना है कि बाईपास रोड पर गारवगढ़ी वाला चौराहा हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। यहां पर कई बड़े हादसे हुए हैं। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर लगाए जाने मांग की है। लोगों का कहना है कि कई बार यहां स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की गई है लेकिन, नतीजा सिफर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें