फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाच गाकर किया नए साल का स्वागत

विज्ञापन
नववर्ष पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मंगलवार की मध्य रात्रि से लेकर बुधवार को पूरे दिन हैप्पी न्यू ईयर की धूम रही। मंगलवार की मध्यरात्रि में जहां जमकर आतिशबाजी चलाई गई तो बुधवार को भी लोगों ने नए साल की अगुवानी की। वर्ष 2020 का पहला दिन जश्न के रूप में मनाया गया। युवाओं और बच्चों में इसे लेकर काफी उत्साह दिखा। नए साल का आगाज युवाओं ने धमा चौकड़ी मचाकर की।
मंगलवार की रात से ही लोगों ने एक दूसरे को नए साल की मुबारकबाद दी। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। गीत संगीत का शोर पूरे दिन गूजता रहा। जश्न मनाने वालों की ख्वाहिश थी कि वर्ष 2020 उनके लिए तमाम खुशियां लेकर आए। सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों मैसेज एवं पोस्ट शेयर किए गए। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि के माध्यम से नए साल की शुभकामनाएं दी गई। काफी लोगों ने एक दूसरे को फोन कर नए साला की शुभकामनाएं दी। गिफ्ट उपहार में दिए गए।
विज्ञापन

मंदिरों मेें लगे छप्पन भोग, प्रसादी वितरण
नववर्ष के मौके पर कई मंदिरों में छप्पन भोग के दर्शन हुए और प्रसादी भी वितरित की। लोगों ने मंदिरों में जाकर प्रार्थना की। शहर से नए साल पर काफी लोग वृंदावन और मथुरा भी दर्शन करने के लिए गए।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
नववर्ष पर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। 31 दिसंबर की देर रात से लेकर बुधवार की शाम तक अधिकारियों व अधीनस्थ पुलिस कर्मियों ने होटल ढाबों पर चेकिंग की। सार्वजनिक स्थलों पर भी अधिकारियों की निगाह रही। शराबी कहीं हंगामा तो नहीं कर रहे इसे लेकर पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा
अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च में नववर्ष के मौके पर विशेष सभा हुई। प्रार्थना सभा के बाद खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें सुई धागा, रेस, घड़ा फोड़, तीन टॉंग की रेस, म्यूजिकल रेस, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को प्रथम, द्वितीय तृतीय रहने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन चर्च के पादरी दिनेश सहाय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें