फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान, बाजरा, अरहर, मक्का की फसलों का होगा बीमा

Tue, 03 Oct 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
फसल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
डीएम अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जायजा लिया। डीएम ने इस योजना का ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जिले में इस समय चार फसलें धान, बाजरा, अरहर और मक्का को बीमित फसल के रूप में चुना गया है। जिले के 474 ग्राम पंचायतों में से धान की 261, बाजना 449, अरहर 26 और मक्का के लिए 365 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। किसान इन फसलों के लिए बीमा करा सकते हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि बीमा कंपनी द्वारा गैर ऋणी किसानों का भी बीमा किया जा रहा है। लिहाजा किसान बीमा करा सकते हैं। यदि किसी ने बीमा करने से इंकार किया जा रहा तो उसके खिलाफ  सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यदि किसानों को बीमा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे टोल फ्री नंबर 1800224030 पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषक को अपनी फसल का बीमा कराने के लिए भू संपत्ति के कागजात तथा फसलों के विवरण की आवश्कता होती है। अत: जिले के किसान भारी से भारी संख्या में बीमा करा के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर एडीएम रेखा एस चौहान, पीडीडीआरडीए चंद्रशेखर शुक्ला, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, कंपनी के को-ऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें