बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : samvad
महानवमी के अवकाश के चलते जिले के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सुबह 11 बजे तक ही चली। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी सुबह 11 बजे के बाद पहुंचे ग्रामीण क्षेत्र से आए कई मरीज मायूस होकर लौट गए। रक्त की जांच तो किसी भी मरीज की नहीं हो सकी।
गंभीर स्थिति वाले मरीजों को इमरजेंसी से सामान्य दवाएं दे दी गईं, जबकि जिन मरीजों के रक्त की जांच की जरूरत थी, उन्हें बृहस्पतिवार को आने की सलाह दी गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि त्योहार के अवकाश के दिन ओपीडी का समय सुबह 11 बजे तक रखा जाता है। इस बारे में एक दिन पूर्व भी नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कराई जाती है।
सुबह नौ बजे अस्पताल आए थे, लेकिन 11 बजे ओपीडी बंद कर दी गई। हमें तो बस इमरजेंसी में दवा दी गई। बाकी जांच कल ही हो पाएंगी।
-राघवेंद्र निवासी गढ़ी जैनी।
गांव से आए हैं और उम्मीद थी कि समय पर जांच हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब हमें वापस लौटना पड़ा। इससे परेशानी हुई।
-राजीव निवासी गढ़ी तमना।