फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन तीन अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिले में चयन/ट्रायल कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन पहले जिला और फिर मंडल स्तर पर किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। ट्रायल तीन अक्तूबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल तीन अक्तूबर को प्रातः 11 बजे होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल चार अक्तूबर को दोपहर एक बजे होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 17 अक्तूबर तक अयोध्या में होगा।
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 9 अक्तूबर को सुबह 11 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 10 अक्टूबर को 11 बजे होंगे। प्रदेश स्तरीय मुकाबले 13 से 15 अक्तूबर तक झांसी में होंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 15 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 26 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे होंगे। इसी क्रम में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 से 31 अक्तूबर तक मिर्जापुर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें