फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, मासूम सहित चार घायल

Sun, 05 Nov 2023 06:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दीपक पुत्र राजेंद्र 5 नवंबर की दोपहर को अपनी बहन ज्योति पत्नी मोनू निवासी मथुरा व भांजे हिमांक के साथ बाइक से हाथरस में खरीदारी करने आ रहे थे। तभी आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित प्रताप चौराहा पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास स्थित प्रताप चौराहा पर 5 नवंबर की दोपहर को दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक मासमू व सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिरामपुर निवासी दीपक पुत्र राजेंद्र 5 नवंबर की दोपहर को अपनी बहन ज्योति पत्नी मोनू निवासी मथुरा व भांजे हिमांक के साथ बाइक से हाथरस में खरीदारी करने आ रहे थे। तभी आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित प्रताप चौराहा पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दीपक, उनकी बहन ज्योति, हिमांक व दूसरी बाइक पर सवार 32 वर्षीय रामू पुत्र मलखान सिंह व रिंकू पुत्र सत्यप्रकाश निवासीगण हरिरामपुर कोतवाली इगलास जिला अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। 

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने रामू को मृत घोषित कर दिया। परिजन उन्हें शहर के एक निजी चिकित्सालय में ले गए, जबकि अन्य घायलों का बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराया गया। घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में गांव हरिरामपुर के ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए और घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते रहे। 
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के अपराध निरीक्षक शमीम अहमद का कहना है कि तुरंत ही पुलिस को मौके पर भेजकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। एक युवक के मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें