गांव विधिपुर में विद्युत टीम बकाया बिल की राजस्व वसूली के लिए गई थी। टीम जब बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट रही थी, उसी समय युवक एवं उसके पिता ने उनके साथ मारपीट की। विद्युत टीम के इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सादाबाद कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव विधिपुर-बिसावर में 18 फरवरी को विद्युत टीम के साथ ही मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को गांव विधिपुर में विद्युत टीम बकाया बिल की राजस्व वसूली के लिए गई थी। टीम जब बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट रही थी, उसी समय उक्त गांव निवासी चेतन एवं उसके पिता पूरन सिंह ने उनके साथ मारपीट की। विद्युत टीम के इंचार्ज पारस मणि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। 18 फरवरी को उनमें से एक आरोपी चेतन को गिरफ्तार किया गया। अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।