फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: कार शोरूम डकैती मामले में 25 हजार इनामी एक आरोपी गिरफ्तार, लूटा हुआ सामान- तमंचा बरामद

Wed, 01 May 2024 10:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नगला उम्मेद स्थित देव मोटर्स के कार शोरूम में 24 जनवरी को आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। गार्ड को बंधक बनाकर दो कार व लाखों रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
माल सहित दबोचा फरार आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार महीने पहले आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित नगला उम्मेद पर कार शोरूम में हुई डकैती की घटना में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से डकैती के दौरान लूटा गया सामान व तमंचा बरामद हुआ है।

विज्ञापन

  
नगला उम्मेद स्थित देव मोटर्स के कार शोरूम में 24 जनवरी को आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। गार्ड को बंधक बनाकर दो कार व लाखों रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए थे। मामले में 31 जनवरी को चार आरोपियों को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया था। सलमान पुत्र जहरूद्दीन निवासी उमरैन थाना अहरवा कटरा जिला औरेया फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। 1 मई को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व स्वाट टीम ने सलमान को जलेसर रोड स्थित गंदे नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूट का सामान, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें